संदेश

Happy Birthday Rahman : संगीत सरताज ने बटोरे कई अवार्ड

चित्र
News Chakra. संगीत के सरताज माने जाते है ए आर रहमान। उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि फैंस उनके गानों को बार-बार सुनते हैं। आज ए आर रहमान का जन्मदिन हैं। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को तमिलनाडु में हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं संगीत के इस जादूगर का असली नाम क्या था, और इन्होंने नाम परिवर्तन क्यों किया। तो चलिए आज उनके हिट गानों की यहां चर्चा करते हैं और बताते आपको कि क्यों ए आर रहमान ने अपना नाम बदल लिया। आज पूरी दुनिया में ए आर रहमान ने अपनी धाक जमा ली है। एक सिंगर के रूप में ‘ए आर रहमान’ के नाम से झंडे गाड़ने वाले संगीत के इस जादूगर का असली नाम दिलीप कुमार था। वो एक साधारण हिंदू परिवार में जन्मे थे, लेकिन एक हादसे की वजह से उन्होंने अपना धर्म बदल लिया और वह अल्लाह रक्खा रहमान बन गए। उनके पिता आरके शेखर उस वक्त दुनिया को छोड़कर चले गए थे जब रहमान महज 9 साल के थे।   ए आर रहमान संगीत सरताज ने बटोरे कई अवार्ड रहमान ने अपने सुरीले करियर में कई हिंदी और नॉन हिंदी सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके गाने जल्दी ही युवाओं की जबान पर चढ़ गए और उनको अब तक कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसमें हॉलीवुड का सबसे प